.

 

नमस्कार...उप्पूराम न्यूज़ पोर्टल मे आपका स्वागत है. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ( MP-37-0026570) . खबर और विज्ञापन लगाने के लिए सम्पर्क करे - + 91 9893266557

रतलाम के भेविन माइंड स्कूल में नई पहल, 11वीं कक्षा से शुरू होगा एग्रीकल्चर सब्जेक्ट, 16 मार्च को ओपन हाउस।

रतलाम में भेविन माइंड स्कूल की नई पहल, सत्र 2026–27 से पहली बार शुरू होगा एग्रीकल्चर सब्जेक्ट16 मार्च को ओपन हाउस, आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

रतलाम। शहर के गंगा सागर, बरबड़ रोड स्थित भेविन माइंड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नर्सरी से कक्षा 12वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में बच्चों को केवल पुस्तकीय शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक क्षमता को विकसित करना भी अत्यंत आवश्यक है।

प्रेस वार्ता में अकादमी हेड डॉली भटनागर ने बताया कि विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) आधारित पाठ्यक्रम के साथ आधुनिक स्मार्ट क्लास, गतिविधि आधारित शिक्षण प्रणाली, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंप्यूटर शिक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं के बाद रतलाम में पहली बार कक्षा 11वीं से एग्रीकल्चर सब्जेक्ट की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक जानकारी और भविष्य के अवसरों का लाभ मिल सकेगा।

विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्पोर्ट्स, योग, डांस, म्यूजिक और वैदिक मैथ्स जैसी गतिविधियों को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। इसके साथ ही बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास हो सके।

डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह ने बताया कि अभिभावकों को विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षा प्रणाली से अवगत कराने के लिए 16 मार्च 2026 को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर के सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक विद्यालय की सुविधाओं, शिक्षण पद्धति और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त वातावरण, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम तथा बस सुविधा भी उपलब्ध है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि उचित वातावरण और सही मार्गदर्शन मिलने पर बच्चे न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, बल्कि आगे चलकर समाज के जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं।

प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9993215535 और 9179113606 पर संपर्क कर सकते हैं या भेविन माइंड स्कूल, गंगा सागर, बरबड़ रोड, रतलाम स्थित विद्यालय परिसर में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान अकादमी हेड डॉली भटनागर, डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post