तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जैन पब्लिक स्कूल रतलाम में
रतलाम, 7 जुलाई। शैक्षणिक सत्र 2026–27 की तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 6 जुलाई 2026 को जैन पब्लिक स्कूल, रतलाम में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान चयनकर्ताओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 7 जुलाई 2026 को जैन पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या जागृति पौराणिक ने की। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर रहे। विशिष्ट अतिथियों में महेंद्र सिंह सोलंकी (जिला सहसंयोजक), राजेश कोठारी, अशोक व्यास, विजय रावल, महेंद्र शुक्ला, पृथ्वीराज सिंह राठौड़, वीरेंद्र गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, अजहर खान, प्रवेश परमार, सेजल बंजारा एवं समीक्षा परमार सहित विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया एवं शुभकामनाएँ दीं।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या जागृति पौराणिक ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रतलाम जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करें।
अभिषेक गुर्जर
खेल शिक्षक
जैन पब्लिक स्कूल, रतलाम
