.

 

नमस्कार...उप्पूराम न्यूज़ पोर्टल मे आपका स्वागत है. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ( MP-37-0026570) . खबर और विज्ञापन लगाने के लिए सम्पर्क करे - + 91 9893266557

रतलाम: कांग्रेस ने अलकापुरी चौराहे पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंका, तीखा विरोध प्रदर्शन

रतलाम: कांग्रेस ने अलकापुरी चौराहे पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंका, तीखा विरोध प्रदर्शन

उप्पुराम न्यूज़ ; रतलाम: शहर के व्यस्ततम अलकापुरी चौराहे पर कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस-1 और महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारेबाज़ी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा नेताओं के बयानों और नीतियों से जनता में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रमुख रूप से मौजूद रहे ये दिग्गज नेता और कार्यकर्ता

इस उग्र प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, कमरुद्दीन, राजीव रावत, अनिल पुरोहित, इक्का, टंटू शर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत पेमाल, इकरार, और यासमीन शेरानी ने मुख्य रूप से भाग लिया।

महिला कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, ब्लॉक अध्यक्ष आशा रावत, कविता महावर, भावना पेमाल, राधा प्रजापति, नीलोफर खान और कमलेश चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

मुख्य आकर्षण: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत का पुतला दहन

Post a Comment

Previous Post Next Post