महिला कांग्रेस की समन्वय बैठक में गरजीं प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी; महंगाई और महिला अपराध पर सरकार को घेरा।
उप्पुराम न्यूज़ रतलाम, 21 फरवरी 2026 (शनिवार)। कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी रहीं, जिन्होंने रतलाम जिले का एक दिवसीय दौरा भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से हुई। महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, यास्मीन शेरानी, पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने रतलाम शहर में कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रियता से कार्य करना होगा साथ ही पांच महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। यास्मीन शेरानी ने कहा कि नई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना है। पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने रीना बोरासी को शुभकामनाएं देते हुए रतलाम महिला कांग्रेस की सक्रियता की सराहना की देश देश में सरकार बदलने का कार्य सिर्फ महिलाएं कर सकती है क्योंकि महिलाओं का वर्चस्व ज्यादा होता है क्योंकि हर महिलाओं की पहचान हर महिला से होती है और इसलिए महिलाएं घर-घर जाकर के सरकार की कांग्रेस की योजनाओं को बता सकती है और हम सब एकजुट होकर के आने वाली सारी योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ और वार्ड स्तर पर महिलाओं की टीम गठित कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा और आगामी चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने अपने संबोधन में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इन समस्याओं में वृद्धि हुई है और महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाकर आगामी चुनावों में कांग्रेस को 55 जिलों में विजय दिलाने का आह्वान किया। महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर के सानिध्य में प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी द्वारा पांच महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता शपथ दिलाई गई जिनमें पुष्पा बटवाल, निशा बैरागी, रश्मि पांडे, सुमित्रा यादव,शानू यादव रही तथा इन्होंने आजीवन कांग्रेस का कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन बसंत पड्या ने किया तथा आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कविता महावर ने किया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता हिमानी सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव फरजाना खान, रश्मि सिंह,नगर निगम प्रतिपक्ष नेता कमरुद्दीन कछुवाया, सुजीत उपाध्याय, पार्षद आशा रावत, हिना शेख, मुमताज बी, ताज मंसूरी, सुनील महावर,रेखा सोलंकी, आंचल सोलंकी, राजश्री तोमर, राधा प्रजापत, हंसा रांका,जायेदा खान,रुखसाना खान,रानी देवदा, मंजू बाला गुर्जर, आयशा कुरैशी,राजीव रावत, सोहेल काजी, राजेश प्रजापत, कमलेश चौहान, सीताराम बैरागी,प्रदीप बटवाल, शांतु गवली,प्रदीप शर्मा,निलेश शर्मा, प्रदीप राठौर, वरुण क्षोत्रिय, राजेश भरवा, शंकर लाल मालवीय सैयद वुसत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

