अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा मिशन परिंडे लगवाओं अभियान का भव्य शुभारंभ(मेड़ता सिटी नागौर राजस्थान)
अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा श्री कृष्ण भक्त
भक्त शिरोमणि मीरां बाई की नगरी मेड़ता सिटी ने परिंडे लगाओ अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपुरोहित भावण्डा ने कहा कि पिछले दो वर्षों से मेड़ता सिटी एवं आस पास सैकड़ों गांवों में मिशन परिंडे लगवाओं अभियान चलाया जा रहा है इस वर्ष भी आज शुरुआत की की गई है इस अवसर पर अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि इस बार भी मेड़ता सिटी एवं आस पास के गांवों में अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा बेजुबान पक्षियों के पानी के लिए हजारों की तादाद में परिंडे लगवाए जाएंगे कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि साथ ही साथ हमारे संगठन अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा पुरे पश्चिमी राजस्थान के अंदर मिशन परिंडे लगाओं अभियान की शूरुआत आज से हो चुकी है इस अवसर पर अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपुरोहित भावण्डा अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय समाज सेवी कमल भाई गोयल भावना जिमनास्टिक के प्रशिक्षक दिनेश सांखला श्री गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक विवेक कुमार नेशनल वूशु गोल्ड मेडल विजेता अपराजिता पाण्डेय माली समाज के अध्यक्ष भवरलाल जादम पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता छोटुलाल गहलोत दीपक डामेर तारा चंद कछावा खेमराज बडगुजर व्यायाम शिक्षिका रितिका सांखला लक्की भाटी सुनील गौड़ वंशिका गौड़ भावना सांखला डिंपल सांखला निकिता दीपिका सचिन वेंकटेश सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।।