.

 

नमस्कार...उप्पूराम न्यूज़ पोर्टल मे आपका स्वागत है. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ( MP-37-0026570) . खबर और विज्ञापन लगाने के लिए सम्पर्क करे - + 91 9893266557

भैरू पूर्णिमा पर मनसा माता मंदिर में भव्य महाआरती, कन्या भोज व भंडारे का आयोजन।

रतलाम। भैरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के जवाहर नगर स्थित मनसा माता मंदिर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जितेंद्र चौहान “ट्विंकल” एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में क्षेत्र की पार्षद आशा रावत एवं कांग्रेस नेता राजीव रावत ने विशेष रूप से भाग लेकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जहां भक्तिमय वातावरण में जयकारों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी गईं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post