.

 

नमस्कार...उप्पूराम न्यूज़ पोर्टल मे आपका स्वागत है. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ( MP-37-0026570) . खबर और विज्ञापन लगाने के लिए सम्पर्क करे - + 91 9893266557

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मान समारोहरतलाम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महिला शक्ति के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के जीवन में उनके संघर्षों को जानना और समाज को प्रेरित करना था।कार्यक्रम में सेवा दल की अध्यक्ष और कांग्रेस के पार्षदों का सम्मान शाल और श्रीफल द्वारा किया गया। अतिथियों में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की संचालिका मनोरमा दीदी, उत्कृष्ट विद्यालय की पूर्व प्राचार्य अनिला कँवर डॉक्टर विनीत शुक्ला, पूर्व प्राचार्य किरण टंडन और पत्रकार जगत में अपनी पहचान बनाने वाली अदिति मिश्रा शामिल थीं। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं धार्मिक जगह पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। सम्मानित महिलाओं में ग्रामीण सेवा दल अध्यक्ष रानी देवदा, शहर अध्यक्ष वेणु मिश्रा पार्षद तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यासमीन सेरानी, पार्षद आशा रावत, पार्षद कविता महावर, पार्षद भावना पेमाल, पार्षद केसरबाई, पूर्व पार्षद नजमा बेलूत, और शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर शामिल थीं। कार्यक्रम में राधा प्रजापत, तबस्सुम सेरानी, जायदा बेगम, अनु निकाडी, लीलाबाई, आरिफा कछवाया, ताज मंसूरी, रुखसाना, तबस्सुम शेख, जूही सोलंकी, रेखा सोलंकी, सीमा, आंचल सोलंकी, वंदना जगताप, कुंती जाटव, शबाना, कमलेश चौहान, मंजू कछावा, साधना नकुम, दिव्याशी राठौर, राजश्री तोमर, इंदु बाला सिसोदिया, किरण गर्ग, ज्योति चौहान, प्रियंका बरार, अलीना खान, आदि महिलाएं उपस्थित रहीं अंत में सभी अतिथियों को शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए और आभार महिला कांग्रेस महामंत्री राधा प्रजापत ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post