.

 

नमस्कार...उप्पूराम न्यूज़ पोर्टल मे आपका स्वागत है. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ( MP-37-0026570) . खबर और विज्ञापन लगाने के लिए सम्पर्क करे - + 91 9893266557

भारतीय जनता पार्टी मंडल ताल ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान कर याद किया उनका बलिदान

भारतीय जनता पार्टी मंडल ताल ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान कर याद किया उनका बलिदान(ताल --शिवशक्ति शर्मा )भारतीय जनता पार्टी मंडल ताल ने आपातकाल की 50 वीं बरसी पर *काला दिवस* के रूप में मनाया। इस दिन *जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय* सहित सभी पदाधिकारीयों ने *लोकतंत्र रक्षक सेनानियों* के घर पहुंच कर उनका सम्मान किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर आपातकाल लगाया था, आपातकाल में ना कोई अपील होती थी और ना ही दलील सुनी जाती थी, कई लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को तब जेल में डाला गया था, उन्होंने जो संघर्ष किया उसके कारण आज से मजबूत लोकतंत्र के साथ देश तरक्की कर रहा है।भारतीय जनता पार्टी *मंडल अध्यक्ष विशाल   काला* ने *श्री रामचंद्र जी शर्मा एवं श्री रमेशचंद जी पुरोहित पटवारी* साहब के निवास पर जाकर *शाल श्री फल एवम पुष्प माला व सम्मान पत्र भेंट* कर सम्मान किया।इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र कल्याणे मंडल उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अमित काला मंडल मंत्री रोहित मालू कार्यालय मंत्री अजय राठौर एवं संजय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post