पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में अलकापुरी स्थित भारत माता मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
रतलाम। आज दिनांक 21 जून 2024 शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में अलकापुरी स्थित भारत माता मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ,क्षेत्रीय पार्षद देवश्री पुरोहित, भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मनोज शर्मा,पवन सोमानी, करण वशिष्ठ , प्रकाश चंद्र बंसीवाल उपस्थित थे।
योग दिवस पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट राज्य प्रभारी प्रेम पूनिया व जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति उत्तम शर्मा द्वारा योग करवाया गया । जिसका समय प्रातः 6:00 बजे से 8:00 का रहा।
Tags
समाचार
