👉सनसिटी कॉलोनी नवीन अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी के नेतृत्व में किया पौधारोपण
रतलाम। सनसिटी कॉलोनी रहवासी कल्याण समिति ने कॉलोनी अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी के नेतृत्व में विकास को गति देते हुए आज गुरुनानक जयंती के पर्व पर समसिटी स्थित गंगाधर कुटुम्बेश्वर महादेव के समीप गेट नंबर 1 से आने वाले मार्ग की सड़क के दोनों किनारें पोधारोपण कॉलोनी के वरिष्ठजन प्रकाश बिलाला (योगगुरु),अशोक व्यास, शकुंतला लड्ढा, कानडे के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सचिव विनोद राठौर , कोषाध्यक्ष संजय पंडित, सह कोषाध्यक्ष अमित ओझा ने अपना विशेष योगदान देकर कार्यकम को सफल बनाया और पोधारोपण कर उन्हें संभालने की जिम्मेदारी भी व्यक्त की। परामर्शदाता तुलसी चोटरानी व अर्जुन सिंह ने समिति द्वारा गेट नंबर 1 और 2 पर की गयी प्रकाश व्यस्था की प्रशंसा की। समिति के संरक्षक अश्विनी सक्सेना ने इसी तरह कार्य करते रहने के लिए उत्साहित किया। इस अवसर पर उपस्थित अशोक जोशी, लक्ष्मण गीते , शर्मा अन्य कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात आभार धनञ्जय कानडे ने व्यक्त किया।
Tags
लोकल खबरे