.

 

नमस्कार...उप्पूराम न्यूज़ पोर्टल मे आपका स्वागत है. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ( MP-37-0026570) . खबर और विज्ञापन लगाने के लिए सम्पर्क करे - + 91 9893266557

शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुनीता को मिला गोल्ड मेडल

शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुनीता को मिला गोल्ड मेडलरतलाम 08 दिसम्बर 2023/ जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की छात्राओं को सफलता मिली है  जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त  रंजना सिंह एवं प्राचार्य  गणतंत्र मेहता ने बताया कि राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है।इस स्पर्धा में कक्षा 11की पायल कटारा ने 3000 मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता तथा कक्षा 9वीं की छात्रा सुनीता डामोर ने 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया  खेल प्रशिक्षक अदिति भदौरिया के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सुनीता डामोर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता  सुनीता इसके साथ ही शालेय शिक्षा खेल स्पर्धा के लिए चयनित हुई है  संस्था के शिक्षकों ने छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post