.

 

नमस्कार...उप्पूराम न्यूज़ पोर्टल मे आपका स्वागत है. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ( MP-37-0026570) . खबर और विज्ञापन लगाने के लिए सम्पर्क करे - + 91 9893266557

👉भोपाल पुन: व्यापक जनादेश प्राप्त होने पर समग्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को दी बधाई

पुन: व्यापक जनादेश प्राप्त होने पर समग्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को दी बधाई👉भोपाल_ विधानसभा 2023 में पुनः व्यापक जनादेश प्राप्त करने पर समग्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बधाई परिषद करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है|

*पिछले कार्यकाल में शिवराज सरकार ने लिए कई कर्मचारी हितेषी निर्णय*

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र दुबे का कहना है कि प्रदेश सरकार ने विगत 18 वर्षों में कर्मचारी हित के अनेक निर्णय लिए हैं, यही वजह है कि कर्मचारी जगत में मुख्यमंत्री और शिवराज सरकार के प्रति समर्थन और समर्पण का भाव रहा है, मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार शिव चौबे एवं कर्मचारी कल्याण के मामले में रमेश चंद्र शर्मा और संतोष शर्मा की रही है महत्वपूर्ण भूमिकासमग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र दुबे प्रदेश महामंत्री जेपी शुक्ला का कहना है कि मुख्यमंत्री शिव चौबे एवं कर्मचारी कल्याण के अनेक निर्णय राज्य कर्मचारी कल्याण अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा के कार्यकाल में राज्य सरकार ने किए हैं, मुख्यमंत्री के निज सहायक संतोष शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है|

प्रदेश संरक्षक मुरारीलाल सोनी का कहना है कि शिवराज सरकार ने कर्मचारी जगत को काफी कुछ दिया है, आगे भी उम्मीद रहेगी

*शिवराज सरकार से कर्मचारी जगत को आगे भी है उम्मीदे*

प्रदेश महामंत्री संजय तिवारी का कहना है कि अनेक ऐसे निर्णय है जो विधानसभा आचार संहिता के कारण पिछले कार्यकाल में क्रियान्वित होते होते रह गए थे नवगठित सरकार उन पर निर्णय लेगी ऐसी पूरी उम्मीद है|

Post a Comment

Previous Post Next Post